फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapeeth

काशी विद्यापीठ की स्नातकोतर की परीक्षाएं स्थगित

Wed, 16 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapeeth
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातकोत्तर की 18 सितंबर से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा केंद्र निर्धारण में असमर्थता जताने पर परीक्षा समिति ने अगले आदेश तक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टीएन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान 18 सितंबर से होने वाली स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं पर विचार विमर्श हुआ। पांच जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों ने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के कारण केंद्र निर्धारण में असमर्थता जताई है। संक्रमण के कारण एक कमरे में 23 छात्रों को बैठाने के कारण नियत तिथि पर परीक्षा कराने में परेशानी आ रही थी। आपत्ति पर विचार करते हुए परीक्षा समिति ने 18 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 18 सितंबर से 30 सितंबर तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था। इसके पहले परीक्षाएं 17 सितंबर से होनी थीं, लेकिन पितृ विसर्जन के कारण 18 सितंबर से टाइम टेबल जारी किया गया। अब महाविद्यालयों द्वारा असमर्थता जताने पर परीक्षाओं का स्थगित किया गया है जल्द ही नई तिथियां जारी की जाएंगी। संभावना है कि परीक्षाओं का आयोजन 22 सितंबर से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर की परीक्षा 28 सितंबर को
वाराणसी। विद्यापीठ में 17 सितंबर को होने वाली स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 28 सितंबर को होंगी। पितृविसर्जन का अवकाश होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह जानकारी कुलसचिव साहब लाल मौर्य ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed