{"_id":"6048e9ce1b203d363c23226d","slug":"kashi-vidyapeeth-changed-the-exam-timetable","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ ने बदली परीक्षा की समय सारिणी, छात्रों के दबाव के आगे झुका विश्वविद्यालय प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ ने बदली परीक्षा की समय सारिणी, छात्रों के दबाव के आगे झुका विश्वविद्यालय प्रशासन
Wed, 10 Mar 2021 09:16 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी में बुधवार बदलाव कर दिया। संशोधित समय सारिणी के अनुसार परीक्षार्थियों को अब दो प्रश्नपत्रों के बीच दो दिन का अंतराल मिलेगा। छात्रों के दबाव में विश्वविद्यालय ने यह बदलाव किया है।
विज्ञापन
संशोधित समय सारिणी दो दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। समय सारिणी में संशोधन होने से पांच जिलों के हजारों छात्रों को राहत मिली है। सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया था। छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर दो प्रश्नपत्रों के बीच में अंतराल देने की मांग की थी।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं 18 मार्च से ही होंगी। सिर्फ उन प्रश्न पत्रों की परीक्षाओं की तिथि संशोधित की गई है जिसमें छात्रों ने आपत्ति जताई थी। सेमेस्टर परीक्षाओं में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर व सोनभद्र में करीब 64 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में पांच अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन