फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth changed the exam timetable

काशी विद्यापीठ ने बदली परीक्षा की समय सारिणी, छात्रों के दबाव के आगे झुका विश्वविद्यालय प्रशासन

Wed, 10 Mar 2021 09:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth changed the exam timetable
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी में बुधवार बदलाव कर दिया। संशोधित समय सारिणी के अनुसार परीक्षार्थियों को अब दो प्रश्नपत्रों के बीच दो दिन का अंतराल मिलेगा। छात्रों के दबाव में विश्वविद्यालय ने यह बदलाव किया है।

विज्ञापन


संशोधित समय सारिणी दो दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। समय सारिणी में संशोधन होने से पांच जिलों के हजारों छात्रों को राहत मिली है। सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया था। छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर दो प्रश्नपत्रों के बीच में अंतराल देने की मांग की थी।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं 18 मार्च से ही होंगी। सिर्फ  उन प्रश्न पत्रों की परीक्षाओं की तिथि संशोधित की गई है जिसमें छात्रों ने आपत्ति जताई थी। सेमेस्टर परीक्षाओं में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर व सोनभद्र में करीब 64 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में पांच अप्रैल तक चलेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed