{"_id":"5d7e90858ebc3e93d47d62d2","slug":"kashi-vidya-peeth-varanasi-news-vns483994188","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी युवजन सभा ने मुकदमा वापस नहीं होने पर आंदोलन के लिए चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी युवजन सभा ने मुकदमा वापस नहीं होने पर आंदोलन के लिए चेताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सत्ता के दबाव में पुलिस ने छात्रनेताओं पर छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने इस मुकदमे को वापस नहीं लिया तो पूरे पूर्वांचल में छात्र आंदोलन करेंगे। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, छात्रसंघ महामंत्री दिग्वंत पांडेय और पूर्व महामंत्री अनिल यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं।
उन्होेंने कहा कि काशी विद्यापीठ के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने भी सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो कोई साक्ष्य नहीं मिला। बावजूद इसके पुलिस ने सत्ता के प्रभाव में आकर छात्रों पर छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोप लगाने वाली छात्रा पहले भी कई छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगा चुकी है और जांच में सभी मामले झूठे निकले। शनिवार को हम लोग मानविकीय संकाय से समाज संकाय की तरफ जा रहे थे, तभी छात्रा अचानक भीड़ में घुस गई और साथियों के साथ गालीगलौज करते हुए छेड़खानी का आरोप लगा दिया। इसके बाद वह कुलानुशासक के पास पहुंची तो सीसीटीवी की जांच की गई। मौके पर विद्यापीठ चौकी प्रभारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद सिगरा पुलिस ने चार छात्रनेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया। चेतावनी दी कि यदि फर्जी मुकदमे नहीं हटाए गए तो वह पूरे पूर्वांचल में छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि शनिवार को छात्रा ने कुछ छात्रनेताओं पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।