{"_id":"5f55466d8ebc3e3781675d73","slug":"kashi-to-ayodhya-three-day-tour-will-begin-from-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से शुरू होगा काशी टू अयोध्या तीन दिवसीय टूर, पर्यटन विभाग ने तैयार किया पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से शुरू होगा काशी टू अयोध्या तीन दिवसीय टूर, पर्यटन विभाग ने तैयार किया पैकेज
Mon, 07 Sep 2020 01:58 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
ram mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का शिलान्यास होने के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने धार्मिक यात्रा का पैकेज भी तैयार कर लिया है। वाराणसी से प्रयागराज और अयोध्या का पर्यटक भ्रमण कर सकेंगे। यह सब कुछ संभव हो पाएगा निजी टूर ऑपरेटरों की मदद से। पर्यटन विभाग ने तय कर दिया है कि अगले माह नवरात्र के साथ ही टूर पैकेज शुरू कर दिया जाएगा। जिनके बजट अलग अलग होंगे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में निजी टूर ऑपरेटरों संग बैठक कर आगे की रूप रेखा तय की है। यह भी देखा जाएगा कि इसके साथ और क्या बेहतर किया जा सकता है। कोरोना से बचाव के साथ ही उपाय करना है। संक्रमण का दायरा बढ़ने से पर्यटकों की आवाजाही एक दम ठप है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी नहीं शुरू हो सकी है। अक्तूबर में इनके संचालन की उम्मीद है। देव दीपावली को लेकर भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।नवरात्र से शुरू होगा काशी टू अयोध्या तीन दिवसीय टूर, पर्यटन विभाग ने तैयार किया पैकेज
विज्ञापन