फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Union Minister Dharmendra Pradhan reviewed preparations Before PM Modi visit

काशी तमिल संगमम: PM Modi के आगमन से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की तैयारियों की समीक्षा

Fri, 18 Nov 2022 03:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 03:51 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पूर्व शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी-तमिल संगमम की तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Union Minister Dharmendra Pradhan reviewed preparations Before PM Modi visit
बीएचयू स्थित सभागार में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पूर्व शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी-तमिल संगमम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बीएचयू स्थित सभागार में बैठक कर विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश भी दिए। बैठक में बीएचयू कुलपति भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का पूरा फोकस बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए काशी को तैयार करने पर है। चूंकि शिक्षा मंत्रालय ही इस आयोजन को करा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक माह तक चलने वाला कार्यक्रम भारतीय कला, साहित्य, संस्कृति, कारोबार व भाषा को साझा करने की दिशा में सेतु बनेगा।
विज्ञापन


इसमें तमिलनाडु के रामेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई से 12 समूहों के 2500 लोगों को काशी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दो संस्कृतियों को करीब लाना है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु से आने वाले लोग प्रयागराज और अयोध्या भी जाएंगे। बता दें कि  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: बनारस में सज गया मिनी तमिलनाडु, 19 को आएंगे पीएम मोदी, BHU में होगी जनसभा

कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराया। आज बीएचयू में अधिकारियों संग बैठक की। वहीं महाकवि सुब्रमण्यम भारती के रिश्तेदार के वी कृष्णन के घर पहुंचे और मुलाकात की। 

काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में करीब डेढ़ घंटे मंच पर रहेंगे प्रधानमंत्री

Kashi Tamil Sangamam Union Minister Dharmendra Pradhan reviewed preparations Before PM Modi visit
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

काशी से तमिलनाडु के आध्यात्मिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर करीब दो बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से वे हेलीकॉप्टर से बीएचयू पहुंचेंगे। एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद अपराह्न चार बजे वे लौट जाएंगे।  एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले नादस्वरम से उनका स्वागत किया जाएगा। इ

सके बाद राज्यसभा सांसद पद्मश्री इलैयाराजा का संगीत वहां लोगों को झुमाएगा। काशी से तमिलनाडु के अटूट रिश्तों पर आयोजित प्रदर्शनी और मेले का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के मठ मंदिरों के 12 आदिनम का पीएम सम्मान करेंगे और आयोजन स्थल पर उपस्थिति अतिथियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी तमिलनाडु से आए छात्रों से संवाद भी करेंगे।  एंफीथियेटर मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद अपराह्न चार बजे वे लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed