फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam Students from Tamil Nadu overwhelmed by welcome in kashi Vishwanath Dham

काशी तमिल संगमम: स्वागत से अभिभूत हुए तमिलनाडु से आए छात्र, बाबा विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी

Sun, 20 Nov 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के उद्घाटन के दूसरे दिन रविवार सुबह तमिलनाडु से आए करीब 300 छात्र-छात्राएं श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से इनका स्वागत डमरू वादन, पुष्प वर्षा और स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Students from Tamil Nadu overwhelmed by welcome in kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम के गंगा गेट पर तमिवनाडु से आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के उद्घाटन के दूसरे दिन रविवार सुबह तमिलनाडु से आए करीब 300 छात्र-छात्राएं श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से इनका स्वागत डमरू वादन, पुष्प वर्षा और स्वस्तिवाचन के साथ किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। धाम परिसर में घूम-घूम कर अलौकिक छवि को निहारा।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने तमिल भाषी छात्रों को बाबा के इस भव्य धाम के बारे में जानकारी दी। परिसर में बने अलग-अलग भवनों की उपयोगिता के बारे में बताया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के ट्रस्टी श्री वेंकट रमन घनपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को तमिल भाषा में संबोधित करते हुए मंदिर के निर्माण कथा से अवगत कराया।
विज्ञापन


बाबा धाम के बाद तमिल छात्रों ने माता अन्नपूर्णा दरबार में भी हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद सभी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम की भोगशाला में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed