फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi soil you blew the election at aap

काशी की सरजमीं से आप ने फूंका चुनावी बिगुल

Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kashi soil you blew the election at aap

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को काशी की सरजमीं से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 के अपने अभियान का शंखनाद किया।

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हुए पूर्वांचल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के 21 जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अभी से पूरी एकजुटता के साथ तैयारियों में जुट जाएं।
जनता के बीच जाएं और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएं। सपा, बसपा, भाजपा त्रस्त प्रदेश की जनता के लिए आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प बनेगी।
नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के साथ ही सदस्यता अभियान की बूथवार समीक्षा भी की।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भ्रष्ट और सांप्रदायिक लोगों से प्रदेश को बचाने का कार्य आप को करना है। दिल्ली में सिर्फ  छह माह में आधे से ज्यादा वायदे पूरे हो गए। आम आदमी पार्टी तब तक लड़ेगी जब तक कि बेईमान सत्ता से बेदखल नहीं हो जाते।
विज्ञापन

कहा कि आम आदमी को न्याय दिलाना ही आम आदमी पार्टी का प्रथम और अंतिम उद्देश्य है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि ईमानदारी ही आम आदमी पार्टी की पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। आप की सरकार दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। इससे पहले जिला संयोजक अब्दुल्लाह खां ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वाराणसी पूरी तरह से 2017 के चुनावों के लिए तैयार है।
अवध प्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली के सुशासन से प्रदेश की जनता को अवगत कराने और उन्हें अपने साथ जोड़ने की जरूरत है।
अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष महमूद रहमानी ने कहा कि अब समय आ गया है जब फिरकापरस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
 कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें जिस तरह धर्म और जाति के नाम पर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही हैं, उसे बेनकाब करने का समय आ गया है।
पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का किसानों के दु:ख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। पीएम मोदी ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया।

सम्मेलन में प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज, पूर्वांचल सचिव सत्येंद्र तिवारी, रामानंद राय, मुकेश सिंह, विनोद जायसवाल, आशीष राय, रवि शंकर, सोनचंद्र बाल्मिकी, राजीव शुक्ला, अतुल सिंह, राकेश पांडेय, मनीष गुप्ता, मनीष पाल, इष्टदेव पांडेय, ओम प्रकाश केशरी, डॉ. राजेंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed