{"_id":"5fd0aff38ebc3e3b5b1e6f13","slug":"kashi-saint-community-opened-front-against-disturbances-in-smart-meter-sat-on-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बिजली बिल की गड़बड़ियों के खिलाफ अन्न त्याग कर धरने पर बैठे बालक दास, पीठाधीश्वर ने कहा- सुधार नहीं हुआ तो त्याग दूंगा जल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बिजली बिल की गड़बड़ियों के खिलाफ अन्न त्याग कर धरने पर बैठे बालक दास, पीठाधीश्वर ने कहा- सुधार नहीं हुआ तो त्याग दूंगा जल भी
Wed, 09 Dec 2020 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
पाताल पुरी मठ में आमरण अनशन पर बैठे साधु संत।
- फोटो : अमर उजाला।
बिजली बिल की गड़बड़ियों के खिलाफ वाराणसी के पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने अनशन शुरू कर दिया है। अन्न त्याग कर धरने पर बैठे पीठाधीश्वर ने चेतावनी दी है कि अगर गड़बड़ियों में सुधार नहीं हुआ तो वह जल का भी त्याग कर देंगे।
विज्ञापन
बुधवार को श्री वैष्णो समाज के तत्वावधान में पातालपुरी मठ में संतों ने धरना शुरू कर दिया। अनशन पर बैठे महंत बालक दास का आरोप है कि बिजली विभाग आए दिन अनाप-शनाप बिल भेजकर परेशान कर रहा है। बिना किसी सूचना के कनेक्शन काट दिया जा रहा है और दोबारा जोड़ने के नाम पर पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मठ-मंदिर में अंधेरा हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिल में गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आजिज आकर मैंने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने का निर्णय लिया। यदि बिलों में सुधार नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार से जल त्याग भी कर दूंगा।
विज्ञापन
Trending Videos
धरने के समर्थन में श्री बिहारी मंदिर के महंत भी आ गए हैं। महामंत्री सर्वेश्वर शरण महाराज ने कहा कि बिजली विभाग अधिक बिल भेज रहा है। बालक दास के समर्थन में महंत ईश्वर दास, महंत राजाराम दास, महंत रामनारायण दास, महंत नरोतम दास, पुजारी सत्यनारायण दास, पुजारी रामेश्वर दास, लक्ष्मण दास और विजय राम दास आदि भी धरने पर बैठे।