फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi saar start today Architects From Across india Gather At Varanasi BHU Will See How Kashi Rejuvenation Happened

दो दिवसीय काशीसार आज से: बीएचयू में जुटेंगे देश भर के आर्किटेक्ट, देखेंगे कैसे हुआ काशी का कायाकल्प

Mon, 03 Jan 2022 11:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jan 2022 11:00 AM IST
सार

 बनारस में दो दिन के काशी सार का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देश भर के आर्किटेक्ट बनारस पहुंच चुके हैं। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में  आर्किटेक्चरल मीट  का आज शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन
kashi saar start today Architects From Across india Gather At Varanasi BHU Will See How Kashi Rejuvenation Happened
आर्किटेक्चरल मीट का आज शुभारंभ होगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आंनदीबेन पटेल के दीक्षांत समारोह में दिए गए सुझाव के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने विद्यार्थियों के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत भावी इंजीनियर विश्वनाथ कॉरिडोर समेत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को देखेंगे और वहां प्रयोग की गई तकनीकी के बारे में भी जानेंगे।

विज्ञापन


इस क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से बनारस में दो दिन के काशी सार का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत तीन जनवरी को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में ‘रिजुनवेशन ऑफ कल्चरल एंड हिस्टोरिकल सिटीज’ आर्किटेक्चरल मीट का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें देश भर के आर्किटेक्ट व आर्किटेक्चर काउंसिल के अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा से जुड़े हुए विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के कॉलेजों से 150 से अधिक विद्यार्थी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद रहेंगे और सत्र के शुभारंभ में वर्चुअल संबोधन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू, बनारस में बनाए गए 78 केंद्र, ऑन द स्पॉट बुकिंग की सुविधा

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल

kashi saar start today Architects From Across india Gather At Varanasi BHU Will See How Kashi Rejuvenation Happened
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल - फोटो : फाइल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिनी दौरे पर सोमवार को बनारस पहुंच रही हैं। वह संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद टीबी के बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। रात्रि प्रवास काशी में करने के बाद मंगलवार सुबह लखनऊ लौट जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed