दो दिवसीय काशीसार आज से: बीएचयू में जुटेंगे देश भर के आर्किटेक्ट, देखेंगे कैसे हुआ काशी का कायाकल्प
बनारस में दो दिन के काशी सार का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देश भर के आर्किटेक्ट बनारस पहुंच चुके हैं। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आर्किटेक्चरल मीट का आज शुभारंभ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आंनदीबेन पटेल के दीक्षांत समारोह में दिए गए सुझाव के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने विद्यार्थियों के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत भावी इंजीनियर विश्वनाथ कॉरिडोर समेत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को देखेंगे और वहां प्रयोग की गई तकनीकी के बारे में भी जानेंगे।
इस क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से बनारस में दो दिन के काशी सार का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत तीन जनवरी को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में ‘रिजुनवेशन ऑफ कल्चरल एंड हिस्टोरिकल सिटीज’ आर्किटेक्चरल मीट का आयोजन किया गया है।
इसमें देश भर के आर्किटेक्ट व आर्किटेक्चर काउंसिल के अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा से जुड़े हुए विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के कॉलेजों से 150 से अधिक विद्यार्थी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद रहेंगे और सत्र के शुभारंभ में वर्चुअल संबोधन करेंगे।
पढ़ेंः 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू, बनारस में बनाए गए 78 केंद्र, ऑन द स्पॉट बुकिंग की सुविधा
दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिनी दौरे पर सोमवार को बनारस पहुंच रही हैं। वह संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद टीबी के बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। रात्रि प्रवास काशी में करने के बाद मंगलवार सुबह लखनऊ लौट जाएंगी।