फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's team won silver for the first time in Academy Hockey

एकेडमी हॉकी में काशी की टीम ने जीता पहली बार रजत

Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kashi's team won silver for the first time in Academy Hockey
वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी एकेडमी टीम को पहली बार सब जूनियर नेशनल एकेडमी हॉकी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में कामयाबी मिली है। 23 मार्च से एक अप्रैल के बीच दिल्ली में हॉकी इंडिया के दूसरे हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल एकेडमी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

टीम ने शुरुआती मैचों में नामधारी ( पंजाब) टीम को 1-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब की एसजीपीसी की टीम को 1 - 0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में एमपी हॉकी एकेडमी को 1- 0 के स्कोर से ही पराजित किया जिसमें एकमात्र गोल आनंद यादव ने करके विवेक एकेडमी को फाइनल में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (बैंगलोर) से हुआ जिसका परिणाम अंतिम समय तक 0-0 स्कोर रहा। पेनाल्टी शूटआउट में विवेक एकेडमी की टीम आर्मी बॉयज के तीन गोल के मुकाबले दो गोल ही कर पाई। इसमें विवेक एकेडमी की तरफ से इरफान हुसैन और सोनू पटेल का एक एक गोल का योगदान रहा। 3-2 के स्कोर से टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम की इस उपलब्धि पर एकेडमी के अध्यक्ष गौरी शंकर और ओलंपियन राहुल सिंह ने गर्व महसूस करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed