फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's inner circle will be rejuvenated

काशी की अंतर्गृही परिक्रमा पथ का होगा कायाकल्प

Thu, 28 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kashi's inner circle will be rejuvenated
काशी की पौराणिक, आध्यात्मिक और कलात्मक जानकारियों से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए 455.17 लाख रुपये की लागत से अंतर्गृही परिक्रमा पथ का कायाकल्प कराया जाएगा। योजना को पर्यटन विभाग के डीजी की हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन

कार्ययोजना की स्वीकृति मिलते ही काशी के अध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों को सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्ययोजना के मुताबिक यात्रा मार्ग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्थलों, गलियों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। चौराहों और गलियों में महत्वपूर्ण स्थानों पर साइनबोर्ड लगाया जाएगा और उनपर संबधित जानकारी का अंकन कराया जाएगा, ताकि पर्यटकों को आसानी से जानकारी मिल सके। सुंदरीकरण के तहत पर्यटन स्थल के आसपास बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिक्रमा पथ पर खर्च होंगे 455.17 लाख रुपये
जिले में पर्यटन विकास योजना के तहत अंतर्गृही परिक्रमा पथ ओंकारेश्वर खंड, विश्वेश्वर खंड और केदारदेश्वर खंड के पर्यटन और आध्यात्मिक स्थलों का पुनरुद्घार किया जाएगा। योजना के तहत यहां साइनेज लगाए जाएंगे। जिनपर पर्यटन स्थल की जानकारी और कथाओं का वर्णन होगा। पर्यटन स्थल पर नेम प्लेट लगाने के अलावा पाथवे का विकास किया जाएगा। साथ ही एप्रोच रोड, पेंटिंग, सेलर लाइट, डस्टबिन लगाने पर 455.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी के पौराणिक और धार्मिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
- कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed