{"_id":"632f45a2e56aa86a5653031e","slug":"kashi-residents-will-run-today-to-share-message-of-cleanliness-and-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने आज दौड़ेंगे काशीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने आज दौड़ेंगे काशीवासी
Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
सार
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और अमर उजाला की ओर से उत्कर्ष मैराथन में रविवार को लोग काशी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने के उद्देश्य से सुबह सड़क पर दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और अमर उजाला की ओर से उत्कर्ष मैराथन में रविवार को लोग काशी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने के उद्देश्य से सुबह सड़क पर दौड़ लगाएंगे। 5, 10 और 21 किलोमीटर के इस मैराथन में आयोजन में युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष की भागीदारी होगी।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित मैराथन में भारतीय रेसलर साक्षी मलिक बतौर अतिथि शामिल होंगी। सुबह 6 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय गेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दौड़ में शामिल लोग वापस विश्वविद्यालय खेल मैदान पर आएंगे। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की 13वीं वर्षगांठ पर होनी वाली इस मैराथन में प्रतिभागी तीन वर्गों में हिस्सा ले सकते हैं। मैराथन का इंटरटेंमेंट पार्टनर रेडियो मिर्ची है। पंजीकरण कराने वाले पहले 1000 प्रतिभागियों को टीशर्ट-कैप भी दिया जाएगा।
विज्ञापन