फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi residents get permission for Holi and hustle in Neg

नेग में काशीवासियों को मिलती है होली और हुड़दंग की अनुमति

Thu, 17 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kashi residents get permission for Holi and hustle in Neg
वाराणसी। प्रकृति में हर कहीं बिखरें हैं रंग। ये रंग ही हैं जो हमारी पृथ्वी के साथ हमारी जिंदगी को भी रंगीन बना देते हैं। रंग-राग, आनंद-उमंग और प्रेम हर्षोल्लास का उत्सव होली हर किसी के मन भाती है। गीत-गवनई और हंसी-ठिठोली होली के रंग को इंद्रधनुषी बनाते हैं। मोक्ष की नगरी काशी में तो होली का रंग ही अनोखा है। जैसे तीनों लोकों से न्यारी काशी है वैसे ही शिवगणों की होली भी न्यारी है। रंगभरी एकादशी से रंगों की बरसात जो शुरू होती है वह लगातार छह दिन तक चलती है।
विज्ञापन

पद्मश्री डॉ. मालिनी अवस्थी का कहना है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में फागुनी बयार भारतीय संस्कृति का दीदार कराती है। संकरी गलियों से होली की सुरीली धुन, चौक-चौराहों के होली मिलन समारोह का तो कोई जोड़ ही नहीं है। महादेव न सिर्फ अपने कुनबे के साथ काशी में वास करते हैं बल्कि हर उत्सव में यहां के लोगों के साथ शामिल होते हैं। फागुन में भक्तों संग खेली गई होली की परंपरा आज भी काशी में जीवंत है। बाबा विश्वनाथ नेग में काशीवासियों को होली और हुड़दंग की अनुमति देते हैं। कहते हैं साल में एक बार होलिका दहन होता है, लेकिन महाकाल स्वरूप भगवान भोलेनाथ की रोज होली होती है। काशी के मणिकर्णिका घाट सहित प्रत्येक श्मशान घाट पर होने वाला नरमेध यज्ञ रूप होलिका दहन ही उनका अप्रतिम विलास है।
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. इंदीवर पांडेय कहते हैं कि रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार से शुरू होने वाली होली का यह सिलसिला बुढ़वा मंगल तक चलता है। जोगीरा सारारारा... की हुंकार बनारस की होली का अलग अंदाज दरसाता है। यहां की खास मटका फोड़ होली और हुरियारों के ऊर्जामय लोकगीत हर किसी को अपने रंग में ढाल लेते हैं। फाग के रंग और सुबह-ए-बनारस का प्रगाढ़ रिश्ता यहां की विविधताओं का अहसास कराता है। गुझिया, मालपुवा, जलेबी और विविध मिठाइयों, नमकीनों की खुशबू के बीच रसभरी अक्खड़ मिजाजी और किसी को रंगे बिना नहीं छोड़ने वाली बनारस की होली नायाब है। जोगीरा की पुकार पर आसपास के हुरियारे वाह-वाही लगाए बिना नहीं रह सकते और यही विशेषता अल्हड़ मस्ती दर्शाती है। इसके अलावा रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे... और होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा जैसे गीतों की धुनें भी भांग और ठंडाई से सराबोर पूरे बनारस को ही झूमा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता भदैनी निवासी आरके पाठक का कहना है कि भांग और ठंडाई के बिना बनारसी होली की कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां भांग को शिवजी का प्रसाद मानते हैं, जिसका रंग जमाने में मुख्य भूमिका होती है। भांग और ठंडाई की मिठास और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जब काशी वासी मस्त होकर गाते हैं, तो उनके आसपास का मौजूद कोई भी शख्स शामिल हुए बिना नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed