{"_id":"65ea0a7a08b70ffa00084a03","slug":"kashi-purohit-also-present-in-the-pre-wedding-of-anant-ambani-and-radhika-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अनंत अंबानी और राधिका की प्री-वेडिंग में काशी के पुरोहितों की भी रही मौजूदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अनंत अंबानी और राधिका की प्री-वेडिंग में काशी के पुरोहितों की भी रही मौजूदगी
Fri, 08 Mar 2024 12:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:12 AM IST
सार
Varanasi News: धार्मिक नगरी काशी के अस्सी घाट पर मोक्षदायिनी गंगा की आरती करने वाले पुरोहितों ने जामनगर (गुजरात) में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में दुर्गा स्तुति के साथ गणेश आरती को भव्यतम तरीके से पेश किया। बॉलीवुड-हॉलीवुड के जाने-माने चेहरों के बीच काशी के पुरोहित अलग ही शोभा बना रहे थे।
विज्ञापन
काशी के पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग की फोटो-वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस कार्यक्रम में काशी के ब्राह्मणों ने भी गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के नए जीवर के सफर की आध्यात्मिक तरीके से मंगल कामना की थी।
विज्ञापन
धार्मिक नगरी काशी के अस्सी घाट पर मोक्षदायिनी गंगा की आरती करने वाले पुरोहितों ने जामनगर (गुजरात) में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में दुर्गा स्तुति के साथ गणेश आरती को भव्यतम तरीके से पेश किया। बॉलीवुड-हॉलीवुड के जाने-माने चेहरों के बीच काशी के पुरोहित अलग ही शोभा बना रहे थे। पुरोहित शुभम के साथ 12 लोग जामनगर में आयोजि इस कार्यक्रम गए थे। शुभम के अनुसार, मुकेश अंबानी के इस कार्यक्रम में लगभग 20 मिनट तक हम लोगों ने आरती और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी छोटे बेटे अनंत 2023 की 31 जनवरी में भी काशी आ चुके हैं। इसके पूर्व अंबानी ने सोमनाथ मंदिर का भी दर्शन-पूजन किया था।
विज्ञापन