फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi look at the world, to keep clean

काशी पर दुनिया की नजर, इसे साफ रखें

Sat, 09 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kashi look at the world, to keep clean
भारतीय नौ सेना के वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने की वजह से काशी पर पूरी दुनिया की नजर है।
विज्ञापन

 इस प्राचीन नगरी को साफ-सुथरा रखने के साथ ही गंगा निर्मलीकरण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। बनारस में अभी बहुत काम करने की जरूरत है। यह बातें उन्होंने छावनी क्षेत्र के एक होटल में आयोजित रोटरी मंडल-3120 के तीन दिवसीय मंडल अधिवेशन -उमंग के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन


अधिवेशन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में वाइस एडमिरल ने कहा कि धार्मिक नगरी काशी का हमेशा से विशिष्ट स्थान रहा है लेकिन पीएम का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से इस शहर का आकर्षण और बढ़ गया है। पर्यावरण,सफाई, यातायात, गंगा निर्मलीकरण,पर्यटन विकास की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है लेकिन रोटरी क्लब को स्वच्छता और पर्यावरण के अलावा गंगा घाटों को चमकाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार के पास संसाधन है और रोटरी के पास मैन पावर। इसका सामंजस्य बन जाए तो बड़ा से बड़ा काम आसान हो सकता है। उन्होंने पीएम के स्वच्छता अभियान में रोटरी क्लब की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वेद प्रकाश ने साक्षरता की दिशा में कदम बढ़ाने की जानकारी दी। कहा कि हमारी कोशिश है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए। बेहतर शिक्षा के लिए एक-एक स्कूल को गोद भी लिया जा रहा है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत प्रदीप अग्रवाल ने किया।


 इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष आर बद्री प्रसाद, जय प्रकाश मुदड़ा, श्रीराम माहेश्वरी, ललित अग्रवाल, संजय गुप्ता, जगदीश झुनझुनवाला समेत तमाम लोग उपस्थित थे। 10 जनवरी तक चलने वाले इस अधिवेशन  में यूपी, एमपी के 71 क्लबों के  700 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। संचालन प्रतिमा सिन्हा ने किया। शाम को हरिमोहन के गीतों पर लोग झूमते-नाचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed