फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi is playing a role in the rejuvenation of Ayodhya, the budget for development work is released from

EXCLUSIVE: अयोध्या के कायाकल्प में काशी भी निभा रही भूमिका, विकास कार्य के लिए वाराणसी से ही जारी होता है बजट

Wed, 15 Nov 2023 01:40 PM IST
किरन रौतेला शशांक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। इसके साथ ही राम मंदिर से जुड़े अन्य मंदिरों और परिक्रमा पथ का कायाकल्प धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Kashi is playing a role in the rejuvenation of Ayodhya, the budget for development work is released from
अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या के कायाकल्प में धर्मनगरी काशी भी भूमिका निभा रही है। धर्मार्थ कार्य निदेशालय के जरिये मंदिर के आसपास होने वाले विकास कार्य और परिक्रमा पथ के लिए वाराणसी से ही बजट जारी हो रहा है। पिछले तीन साल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट धर्मार्थ कार्य निदेशालय के माध्यम से जारी किया गया है।

विज्ञापन

अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। इसके साथ ही राम मंदिर से जुड़े अन्य मंदिरों और परिक्रमा पथ का कायाकल्प धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है। विभाग की ओर से राम नगरी में सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मार्ग, जन्मभूमि पथ मात्र 570 मीटर लंबा है। यह दो लेन और 15 मीटर चौड़ाई में बन रहा है। इस पर बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए यूटिलिटी डक्ट, स्टाॅर्म वाटर नाला, स्टोन बेंच और पोल व स्ट्रीट लाइट के काम शामिल हैं। धर्मार्थ कार्य विभाग के इस काम की लागत करीब 40 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

अयोध्या में कई मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित किया जा रहा है। दरअसल, वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के पास ही धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक का भी प्रभार है। शासन से धर्मार्थ कार्य विभाग को बजट जारी होता है और फिर से यहां से अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के लिए दिया जाता है। यहां बता दें कि वर्ष 2020 में धर्मार्थ कार्य निदेशालय का गठन किया गया था और इसका मुख्यालय काशी में ही बनाया गया है। ऐसे में प्रदेश भर में धर्मार्थ कार्य निदेशालय के कामों का बजट काशी से ही जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी और मार्गदर्शन में अयोध्या में विकास कार्य जारी है। शासन से अयोध्या के लिए निदेशालय को जो बजट मिलता है, उसे जारी कर दिया जाता है। - कौशल राज शर्मा, निदेशक, धर्मार्थ कार्य निदेशालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed