फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi hindu university BHU UG and PG final year classes will run from 1 september with covid protocls

बीएचयू: एक सितंबर से गुलजार होगी महामना की बगिया, यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की चलेंगी कक्षाएं

Sun, 29 Aug 2021 11:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Aug 2021 11:50 AM IST
सार

बीएचयू में लंबे समय से बंद चल रहीं कक्षाओं के चलाए जाने के आदेश के बाद अब विभागों, संकायों में तैयारियां तेज हो गई हैं। हॉस्टल, कक्षाओं में साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
kashi hindu university BHU UG and PG final year classes will run from 1 september with covid protocls
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बंद चल रहीं ऑफलाइन कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। अभी केवल स्नातक-परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं ही चलाई जाएंगी। छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए एक पोर्टल तैयार कराया जा रहा है। इसी के माध्यम से हॉस्टल की फीस भी जमा करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगी। विश्वविद्यालय में लंबे समय से बंद चल रहीं कक्षाओं के चलाए जाने के आदेश के बाद अब विभागों, संकायों में तैयारियां तेज हो गई हैं। हॉस्टल, कक्षाओं में साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। पिछले दिनों कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं चलाने का निर्णय हुआ था।
विज्ञापन


संयुक्त कुलसचिव शिक्षण ने सभी निदेशकों, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि यूजी, पीजी कोर्स के साथ ही तीसरे और चौथे वर्ष वाले शोध छात्रों को हॉस्टल आवंटित किया जाएगा। इस दौरान हॉस्टल और कक्षाओं में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे छात्र जिन्होंने पिछले साल हॉस्टल की फीस जमा की और पूरे कोरोना काल तक कमरे में नहीं रहे और वार्डन को इसकी जानकारी दी और इस मामले में विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन किया, उन्हें उस अवधि तक की हॉस्टल फीस देने से छूट मिलेगी।  

बीएचयू में अराजकता फैलाने वाले बच नहीं पाएंगे

 बीएचयू के बिड़ला-सी और राजाराम हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई मारपीट, पत्थरबाजी और फेंके गए पेट्रोल बम मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस तगड़ी व्यवस्था करने जा रही है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने तीन घंटे तक बीएचयू परिसर में भ्रमण किया और चीफ प्रॉक्टर से घटना के बाबत एलडी गेस्ट हाउस में वार्ता की।

बैठक के दौरान तय हुआ कि परिसर में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और डीवीआर को केंद्रीयकृत किया जाएगा। ताकि मारपीट की घटनाओं के बाद डीवीआर से छेड़छाड़ न हो। अभी तक हास्टलों में मारपीट के बाद सीसी कैमरे के डीवीआर से छेड़छाड़ होती रही है। बृहस्पतिवार रात की घटना में भी यही हुआ।

अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि छात्रों के बीच घुसे अराजकतत्वों की पहचान कराई जाएगी। हास्टलों की रूटीन चेकिंग के लिए भी चीफ प्रॉक्टर से वार्ता हुई। केंद्रीयकृत सीसी कैमरे होने से डीवीआर सुरक्षित रहेगी और अराजकतत्वों की पहचान करने में भी आसानी होगी। उन्होंने हास्टल के छात्रों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह का कोई बाहरी अशांति फैलाने के मकसद से आता है तो इसकी सूचना प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ-साथ पुलिस को भी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed