फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi get three more Padma Shri Pt. Channulal Mishra got Padma Vibhushan

Padma Awards: काशी को मिले तीन और पद्मश्री, विभूतियों ने सम्मान को विश्वनाथ बाबा को किया समर्पित

Tue, 09 Nov 2021 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Nov 2021 10:59 AM IST
सार

काशी में अब तक संगीत, कला, साहित्य और शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में महान विभूतियों को पद्म सम्मान मिल चुके हैं। मंगलवार को तीन अौर विभूतियों को पद्मश्री मिलने के बाद लोग गौरवान्वित दिखे।

विज्ञापन
Kashi get three more Padma Shri Pt. Channulal Mishra got Padma Vibhushan
राष्ट्रपति भवन में काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल, किसान चंद्रशेखर सिंह को पद्मश्री सम्मान दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल, किसान चंद्रशेखर सिंह और मरणोपरांत काशी के डोमराजा स्व.जगदीश चौधरी को पद्मश्री सम्मान दिया गया। सम्मान पाने के बाद डोमराजा के पुत्र ओम चौधरी, प्रो.रामयत्न और चंद्रशेखर सिंह ने उसे बाबा को समर्पित किया।

विज्ञापन


काशी में अब तक संगीत, कला, साहित्य और शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में महान विभूतियों को पद्म सम्मान मिल चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को तीनों विभूतियों को पद्मश्री मिलने के बाद इनके परिवारीजनों के साथ ही संस्कृत जगत, किसान सहित अन्य लोग बहुत खुश दिखे। बातचीत में प्रो. रामयत्न, चंद्रशेखर सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परम सौभाग्य बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से ही मिला है। 

विज्ञापन

पं. छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्मविभूषण 

Kashi get three more Padma Shri Pt. Channulal Mishra got Padma Vibhushan
पं. छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान - फोटो : अमर उजाला

किराना और बनारस घराने के पं. छन्नूलाल को ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती के लिए जाना जाता है। ‘खेले मसाने में होली दिगंबर...’, उनका सबसे चर्चित गीत है। प्रख्यात उप शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्मविभूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें अलंकरण, मानपत्र और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। पंडित छन्नूलाल मिश्र को वर्ष 2020 में पद्मविभूषण दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन कोविड संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।

पद्मविभूषण सम्मान प्राप्त होने के बाद पं. छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि यह मेरा नहीं पूरे बनारस घराने के संगीत का सम्मान है। यह सम्मान बनारस के संगीत, बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को समर्पित है। सोमवार को बातचीत के दौरान पद्मविभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र ने कहा कि उनकी संगीत साधना का यह सुफल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed