फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi due to the meeting of North and South

उत्तर और दक्षिण के महामिलन से बम-बम हुई काशी

Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi due to the meeting of North and South
शिव की नगरी काशी उत्तर और दक्षिण के महामिलन से बम-बम हो गई। शैव अधीनम ने अपने आराध्य आदिविश्वेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की। स्वागत और काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता से अभिभूत शैव अधीनम ने काशी-तमिल संगमम को उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला रामसेतु बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तमिलनाडु की नौ प्रमुख पीठों के शैव अधीनम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। शैव मठाधीशों के आगमन पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर डमरुओं की डिम-डिम संग हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शैव मठाधीशों का स्वागत कर कहा कि नव्य-भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में आप सबका स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा पर काशी और तमिल के बीच सदियों पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से कवि सुब्रमण्यम भारती को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। मंदिर पहुंचने वालों में धरूमापुरम, सुरियानार, वेलंकुरिची, सेनकोल, बोम्मापुरम, थुलावुर, कामाक्षीपुरी, डिंडीगुल शिवापुरम एवं पल्लादम सेनजेरी के शैव मठाधीश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुण्य योग के कारण मिला काशी आने का अवसर
स्वागत से गदगद धर्मगुरु बाबा काशी विश्वनाथ के दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर अभिभूत हो उठे। कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि काशी तमिल संगमम के पुण्य योग के कारण ही काशी नगरी आने का अवसर प्राप्त हुआ। मां गंगा के तट पर बसी भगवान शंकर की यह नगरी अद्भुत है। इसे जितना समझिए, जितना जानिए, उतनी ही उत्सुकता बढ़ जाती है। धर्मपुरम शैव मठाधीश के गुरु ने कहा कि छठवीं शताब्दी में उनके मठ के प्रतिनिधि काशी आए थे।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
बाबतपुर। काशी तमिल संगमम से शामिल होने नौ अधीनम (महंत) शुक्रवार को काशी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भाजपा नेता शैलेश पांडेय ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed