{"_id":"65dba077f1a1d6c1930efddc","slug":"kashi-darshan-bus-service-kashi-darshan-bus-service-started-28-devotees-traveled-on-the-first-day-varanasi-news-c-20-vns1013-524641-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी दर्शन बस सेवा शुरू हुई, पहले दिन 28 श्रद्धालुओं ने की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी दर्शन बस सेवा शुरू हुई, पहले दिन 28 श्रद्धालुओं ने की यात्रा
विज्ञापन
कैंट बस अड्डे पर रविवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने काशी दर्शन बस सेवा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने ई-बस से श्रद्धालुओं के साथ भारत माता मंदिर तक यात्रा भी की। राज्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत से श्रद्धालुओं को एसी बस में यात्रा की सुविधा मिलेगी। काशी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) की ओर से संचालित होने वाली काशी दर्शन ई-बस का किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑफलाइन बुकिंग करा कर पहले दिन 28 श्रद्धालुओं ने ई-बस से सफर किया। वीसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक गौरव वर्मा ने बताया कि प्रदेश में मथुरा के बाद वाराणसी में मंदिरों का दर्शन-पूजन कराने और पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराने की सेवा की शुरुआत हुई है। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह, वीके श्रीवास्तव, एमपी सिंह, अनूप पाल और कमलेश उपाध्याय मौजूद रहे।
ये है बस का शेड्यूल
कैंट बस अड्डा से रोजाना सुबह आठ बजे ई-बस रवाना होगी। नमो घाट, सारनाथ, कालभैरव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, दुर्गाकुंड, तुलसी मानस मंदिर और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन और भ्रमण के बाद शाम 6:30 बजे ई-बस श्रद्धालुओं को कैंट बस अड्डा पहुंचाएगी।