फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Annapurna temple Mahant Rameshwar Puri condition critical Priyanka Gandhi called and take details

काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी की सेहत नाजुक, प्रियंका गांधी ने फोन पर जाना हालचाल

Mon, 05 Jul 2021 03:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 03:04 PM IST
सार

काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी महाराज की हालत नाजुक हो गई है। लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन
Kashi Annapurna temple Mahant Rameshwar Puri  condition  critical Priyanka Gandhi called and take details
प्रियंका गांधी ने लिया महंत रामेश्वर पुरी का हाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी की स्थिति नाजुक है। सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन कर महंत रामेश्वर पुरी का हाल लिया। महंत रामेश्वर पुरी के प्रतिनिधि उपमहंत शंकर पुरी ने प्रियंका गांधी को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और कांग्रेस नेता अमित पाठक ने बताया की अन्नपूर्णा मंदिर के महंत जी की हालत नाजुक है। हम काशीवासी महंत जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि महंत रामेश्वर पुरी को मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में पूजा-पाठ का दौर जारी है। गौरतलब है कि काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी हरिद्वार में शाही स्नान के पहले संक्रमित हो गए थे। लखनऊ मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। 28 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद वह वाराणसी लौटे थे। 

विज्ञापन

 

मंदिर में लगातार डॉक्टर टीम उनके इलाज में लगी थी। लेकिन जून के पहले सप्ताह में उन्हें फिर से दिक्कत होने लगी। चेस्ट में तकलीफ, खांसी और भोजन न पचने की शिकायत के बाद उन्हें बीते 11 जून को फिर एंबुलेंस से लखनऊ मेदांता भेजा गया। बीते चार-पांच दिन से वो वेंटिलेटर हैं उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed