फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karwa chauth Saw the moon offered first arghya Shiva-Shiva moon worshipped in Gajakeshari Yoga

करवा चौथ : चलनी से देखा अपना चांद, अर्पित किया पहला अर्घ्य; गजकेशरी योग में हुआ शिव-शिवा और चंद्रमा का पूजन

Mon, 21 Oct 2024 10:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 10:15 AM IST
सार

Varanasi News : अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। देर शाम चांद देखने के बाद व्रत का पारण किया। 

विज्ञापन
karwa chauth Saw the moon offered first arghya Shiva-Shiva moon worshipped in Gajakeshari Yoga
अमरनगर में करवा चौथ पर चांद देखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 घंटे के इंतजार के बाद आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच जैसे ही चांद नजर आया, व्रती महिलाओं का इंतजार खत्म हुआ। चलनी की ओट से चंद्रमा को निहारा और पहला अर्घ्य अर्पित किया। गजकेशरी योग में शिव-शिवा, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और चांद की पूजा की। घरों के साथ ही मंदिरों में भी करवा चौथ का पूजन हुआ।

विज्ञापन


अखंड सौभाग्य और सुहाग की मंगलकामना के लिए सुहागिन महिलाओं नेसुबह स्नानादि करके तिथि, वार, नक्षत्र का उच्चारण कर हाथ में जल, अक्षत, पुष्प, द्रव्य लेकर व्रत का संकल्प लिया। दिन चढ़ने के साथ ही घरों में पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। शाम ढलते ही चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं परिवार के साथ छतों पर जमा हो गई। 
विज्ञापन


देर शाम 7:40 बजे जब बादलों की ओट से चांद आसमान में नजर आया तो महिलाओं ने पहले पूजा की। पूजन के बाद पहला अर्घ्य चंद्रमा को अर्पित किया। इसके बाद परंपरागत रूप से चलनी की ओट से चांद को देखा और लोक मान्यताओं के अनुसार व्रत पूरा किया। महिलाओं ने चौथ माई की कथा सुनी और मिठाई आदि का भोग लगाकर करवा फेरने की रस्म निभाई। पति के हाथों से जल पीकर व्रती महिलाओं ने व्रत का पारण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में महिलाओं ने करवाचौथ का पूजन किया। मंदिर के व्यवस्थापक राजू गिरी ने पूजा कराई। व्रत पूरा होने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, जागेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 

karwa chauth Saw the moon offered first arghya Shiva-Shiva moon worshipped in Gajakeshari Yoga
सिगरा क्षेत्र के अशोक नगर में करवा चौथ का पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी समेत 16 लोगों ने किया प्लेटलेट्स दान
काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब की ओर से करवा चौथ पर पति-पत्नी समेत 16 लोगों ने कैंसर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान किया। अपने पहले करवा चौथ पर अभिनव टकसाली और उनकी पत्नी साधना टकसाली ने कैंसर अस्पताल लहरतारा में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दान किया।

संस्था के अध्यक्ष नीरज पारिख, सचिव राजेश गुप्ता व संयोजक अमित गुजराती ने बताया कि अभ्रोज्योत, शीर्षदीप, अभिषेक, रसिक गुजराती, आनंद नागर, अमित जैन, नमित पारिख, आशीष केशरी, अतुल नागपुरी, आदित्य सरीन, आशुतोष, विभोर मोंगा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed