फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karvachoth

सुहागिनों ने रचाई मेहंदी, पतियों ने खरीदे उपहार

Wed, 04 Nov 2020 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
karvachoth
वाराणसी। पति की लंबी उम्र की कामना और अखंड सौभाग्य के लिए करवाचौथ का व्रत बुधवार को है। जिसके लिए महिलाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार की देरशाम तक बाजारों में महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। वहीं पतियों ने भी उपहार खरीदे। करवाचौथ पर पिया के नाम की मेहंदी सजाने के लिए शहर के विभिन्न मेहंदी स्टॉलों पर रात तक रौनक रही। पार्लर संचालक गीतांजलि श्रीवास्तव ने बताया कि एक हाथ में भरवा मेहंदी लगाने के लिए सुहागिनों ने पांच सौ रुपये तक खर्च किया। इसी तरह ब्यूटी पार्लर में महिलाएं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजना है
कैवल्य धाम कॉलोनी निवासी अंशिका अग्रवाल ने बताया कि हर लड़की के जीवन में करवाचौथ का व्रत रखना बहुत बड़ा सपना होता है। मैं भी पति शिवेंद्र के लिए के लिए व्रत रखूंगी। दिनभर व्रत के बाद शाम को हम लोग घूमने जाएंगे।
विज्ञापन

पहली बार व्रत को लेकर उत्साहित
नाटी इमली निवासी राहुल व पूजा का यह पहला करवाचौथ है। इसको खास बनाने के लिए दोनों ने प्लानिंग की है। पूजा कहती हैं पहली बार व्रत को लेकर उत्साहित हूं। तो निर्जला व्रत को लेकर मन में डर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सासू मां ने मुझे लहंगा दिलाया
महमूरगंज निवासी स्नेहा पति अमन के लिए व्रत रखेंगी। स्नेहा ने बताया कि पहले व्रत को लेकर मन में उमंग और उत्साह है। सासू मां ने मुझे लहंगा दिलाया है। उनके प्यार ने मुझे व्रत रखने की शक्ति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed