फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karvachoth

ग्रीटिंग कार्ड से जीवनसाथी करेंगे दिल की बात

Sun, 01 Nov 2020 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
karvachoth
वाराणसी। करवाचौथ का चांद अब ग्रीटिंग और प्ले कार्ड तक पहुंच गया है। वैलेंटाइन डे, होली, दीपावली, न्यू ईयर और फ्रेंडशिप डे की तरह अब करवाचौथ के ग्रीटिंग कार्ड्स व तोहफे बाजार में हैं। आर्चीज़, हॉलमार्क सहित कई बड़ी कार्ड कंपनियों ने करवाचौथ स्पेशल कार्ड्स की रेंज बाजार में उतारी है। इन पर प्यार भरे संदेश लिखे हैं। शहर के सभी बाजारों में यह उपलब्ध है।
विज्ञापन

प्यार भरे संदेशों से भरे कार्ड्स
करवाचौथ प्यार और परंपराओं का पर्व है। ऐसे में कार्ड्स भी प्यार भरे संदेशों से सजे हैं। इन पर माई लवली वाइफ ऑन करवाचौथ, माई लवली स्वीटहार्ट, फ़ॉर द वन ऑन करवाचौथ, लॉंग लाइफ डियर हस्बैंड जैसे संदेश लिखे है। करवा माता की तस्वीर करवाचौथ की थाली, करवाचौथ पर चांद देखती दुल्हन, करवाचौथ का पूजन, मेहंदी से जुड़ी तस्वीरें व डिजाइन कार्ड पर अंकित हैं। कार्ड्स की कीमत 50 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन

डांसिंग कपल और चॉकलेट बुके का उपहार
क्रिस्टल डांसिंग कपल, सेरेमिक कपल, ग्लास कपल, लव बर्ड्स और ताज महल जैसे उपहार की करवाचौथ पर विशेष मांग है। बाजार में महिलाओं के साथ पतियों ने भी करवाचौथ की खरीदारी शुरू कर दी है। अपने जीवनसंगिनी के लिए सरप्राइज गिफ्ट के रूप में करवाचौथ के लिए डांसिंग कपल पति खरीद रहे हैं। उपहारों की कीमत 100 से लेकर 1000 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गाकुंड स्थित गिफ्ट गैलरी संचालक संजीव खेमका ने बताया कि ग्राहकों के अनुसार गिफ्ट उपलब्ध है। करवा चौथ के लिए डांसिंग कपल्स, कस्टमाइज कुशन, कॉफी मग, ताजमहल, लव बर्ड्स, कपल स्टैचू जैसे उपहार पसंद किए जा रहे हैं। पहली करवा चौथ पर बेटी के ससुराल में भेजने, सास बहू को उपहार में देने के लिए भाभी व ननदों के लिए एवं मित्रों के लिए लोग उपहार खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार कंपनियों ने करवाचौथ, ग्रीटिंग कार्ड, प्ले कार्ड्स व विंडचाइम बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed