फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karnataka government to help promote silk products

रेशम उत्पाद को बढ़ावा देने में मदद करेगी कर्नाटक सरकार

Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Karnataka government to help promote silk products
कर्नाटक सरकार उत्तर प्रदेश के साथ सामंजस्य स्थापित कर नई तकनीक के साथ प्रदेश में रेशम उत्पाद को बढ़ावा देगी। मंत्री सहित कर्नाटक रेशम बोर्ड व प्रदेश के रेशम बोर्ड के अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। जल्द ही कर्नाटक रेशम का एक कार्यालय मीरापुर बसही में खोला जाएगा। कर्नाटक के रेशम व युवा कल्याण मंत्री डॉ. केसी नारायण गोंडा ने सारनाथ स्थित एक होटल में कहा कि बनारस के किसानों को रेशम की खेती की नई तकनीक सीखाकर उत्पादन बढ़ा कर उनके जीवन स्तर को उठाना है। कर्नाटक में अधिकांश किसान रेशम की अच्छी पैदावार कर जीवकोपार्जन कर रहे हैं। किसानाें ने मेहनत के साथ-साथ तकनीक को भी अपनाया है। कर्नाटक देश में 48 प्रतिशत रेशम का अकेले उत्पादन करता है। सर्वे के दौरान पता चला कि अकेले वाराणसी में 2250 मीट्रिक टन रेशम की मांग है। लेकिन उत्तर प्रदेश में मात्र 7000 हेक्टेयर प्रतिवर्ष उत्पादन हो पा रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के किसानों व बुनकरों को बाहर के रेशम पर आश्रित होना पड़ रहा है। रेशम की खेती से किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed