फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kargil Vijay Diwas blood donation in Purvanchal by Amar Ujala Foundation

कारगिल विजय दिवस पर महादान,पूर्वांचल के 10 जिलों में 786 यूनिट रक्तदान

Thu, 27 Jul 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Jul 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas blood donation in Purvanchal by Amar Ujala Foundation
कारगिल विजय दिवस पर डॉक्टर्स लाउंज में रक्तदान करने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को पूर्वांचल के लोगों के जोश और जज्बे ने जाहिर कर दिया के वे वतन के रखवालों के लिए संजीदा हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 10 जिलों में 786 लोगों ने रक्तदान कर शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान के साथ-साथ जरूरतमंदों के सहायतार्थ ‘लहू देश के लिए’ समर्पित किया।

विज्ञापन


लगातार दूसरे साल हुएइस आयोजन में कई जगह भारी बारिश के बावजूद लोग पूरे उत्साह के साथ रक्तदान-महादान करने पहुंचे। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल का डॉक्टर्स लाउंज के साथ-साथ आजमगढ़ और जौनपुर के ब्लड बैंक में तो शिविर मेलों में तब्दील हो गए।
विज्ञापन


बीएचयू के अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का दीप प्रज्ज्वलन के बाद बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान जीवन रक्षा का यह एक आयाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयाम की सुरक्षा के लिए देशवासी जागरूक हों, प्रतिबद्ध हों और आवश्यकतानुसार अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय है।

शिविर एनसीसी ए ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर एके गोयल, ट्रेनिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर सिंह के साथ-साथ 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के सैनिकों, सीआरपीएफ जवानों, एनसीसी कैड्ट्स के अलावा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने रक्तदान-महादान किया।

उधर, आजमगढ़ में एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, मऊ में एसपी अभिषेक यादव और जौनपुर में एसपी शैलेश कुमार पांडेय अपने-अपने जिलों में आयोजित शिविरों में रक्तदान कर महादानी बने। 

रक्तदान एक नजर में
वाराणसी     158
गाजीपुर       71
जौनपुर        111
चंदौली         68
मिर्जापुर       35
भदोही          20
सोनभद्र        61
आजमगढ़     131
मऊ              70
बलिया          61
(वाराणसी में 50, बलिया में 9, चंदौली में 55, जौनपुर में 25, मिर्जापुर में 12 और आजमगढ़ में 7 लोगों को रिजर्व में रखे गए हैं, जो जरूरत के समय बुलाए जाने पर रक्तदान करेंगे )

जीवन रक्षा का सशक्त माध्यम है रक्तदान

Kargil Vijay Diwas blood donation in Purvanchal by Amar Ujala Foundation
blood donation - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में महादानी बनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे से चार बजे तक चले शिविर में 158 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान और कोई नहीं है। इसकी अहमियत सभी को समझनी चाहिए। रक्तदान जीवन रक्षा का सशक्त आयाम है। 

डॉक्टर्स लाउंज में आयोजित शिविर में बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह देखने लायक था। बीएचयू छात्रों, एनसीसी कैडेटों, सेना के जवानों के साथ ही युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों ने इस शिविर में बढ़चढ़कर भागीदारी की।

उदघाटन अवसर पर कुलपति ने कहा कि रक्तदान की महत्ता सभी को समझनी होगी। रक्तदान के लिए यह जरूरी है कि रक्त की बर्बादी से उसका संग्रह रुके यह ठीक नहीं है। उसके सदुपयोग और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति प्रेरित करने की जरूरत है।

समाज की सृष्टि अच्छे और बुरे दोनों लोगों के बिना खड़ी नहीं हो सकती है। अच्छे लोगों के मन में अच्छे विचार हैं, उन्हें प्लेटफार्म मुहैया कराने की जरूरत है। राष्ट्र का निर्माण अचानक नहीं होता है इसके लिए त्याग और समर्पण की जरूरत है।

बलिदानी शहीदों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज ब्लड बैंक प्रो.केके गुप्ता ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

एनसीसी कैडेटों संग रक्तदान करने पहुंचे ब्रिगेडियर

Kargil Vijay Diwas blood donation in Purvanchal by Amar Ujala Foundation
एनसीसी - फोटो : अमर उजाला
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ए के एनसीसी कैडेटों, सेना के जवानों के साथ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एके गोयल रक्तदान करने पहुंचे। इस दौरान ट्रेनिंग आफिसर ले.कर्नल सुधीर सिंह, नायब सूबेदार एसके शर्मा, 89 यूपी बटालियन से सूबेदार मंजीत सिंह, हवलदार करतार सिंह, कर्मचंद के साथ ही कैडेटों में अनुज पटेल, चंदन, अंकित यादव, प्रदीप पटेल, संजय यादव, संजीत यादव, सौरव पटेल, विशाल कुमार, पंकज कुमार, दिवाकर पटेल, दीपक गौड़, शशिबाला, तंपी दुवन और गीतानंद ने पूरे उत्साह के  साथ रक्तदान किया। इस दौरान ब्रिगेडियर गोयल ने कैडेटों को रक्तदान जैसे महादान के लिए बढ़चढ़कर आगे आने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा 7 यूपी एयर स्कवायड्रन और नेवल विंग से सौम्या, पूजा मिश्रा, प्रीति मिश्रा और साधना यादव आदि कैडेटों ने भी रक्तदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed