{"_id":"61ba358fd97a9d68a2433475","slug":"karate-there-will-be-a-fierce-competition-between-players-from-17-states-varanasi-news-vns628122511","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे : 17 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे : 17 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में 17 और 18 दिसंबर को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से छठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। देश के 17 राज्यों की 62 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। बुधवार देर शाम तक 913 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें 602 कुमिते और 311 खिलाड़ी काता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, असम और यूपी से 598 पुरुष और 315 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की संख्या बृहस्पतिवार शाम तक और बढ़ सकती है। सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल को मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर, शशि शेखर शर्मा की देखरेख में बृहस्पतिवार को रेफरी कमीशन गठित की जाएगी। भिक्षु चंदिमा ने बताया कि मानव एकेडमी के महासचिव सेंसई किसलय मानव, मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देखरेख में संचालन होगा। यह प्रतियोगिता अमर उजाला के सहयोग से कराई जा रही है।
इनके नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगी टीमें
मध्यप्रदेश से सेंसई छत्रपाल नामदेव, बंगाल से सेंसई कौशिक अधिकारी, आंध्र प्रदेश से सिहान डॉ. श्रीनिवास, तेलंगाना से सेंसई जीएस गोपाल रेड्डी, छत्तीसगढ़ से सेंसई अजय वर्मा, महाराष्ट्र् से सेंसई शरद कांबली, बिहार से सेंसई प्रवीण सिंह, झारखंड से सेंसई सैयद मोजिबुद्दीन, उत्तराखंड से सेंसई प्रगति सिंह पुंडीर, हिमाचल प्रदेश से सेंसई रिंकू कुमार, हरियाणा से सेंसई विजय अग्रवाल, तमिलनाडु से सेंसई मास्टर गनेश, राजस्थान से सेंसई अजय सिंह जावा, दिल्ली से सेंसई अश्विनी यादव, पंजाब से सेंसई नछत्तर कुमार, असम से सेंसई विक्रम मिश्रा आदि के नेतृत्व में खिलाड़ी आएंगे।