फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karate players will decide the color of the medal with kick and punch

बीएचयू में आज से कराटे का महाकुंभ: चार से 40 साल तक के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, किक और पंच से तय करेंगे पदकों का रंग

Fri, 17 Dec 2021 01:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Dec 2021 01:18 AM IST
सार

अमर उजाला और मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 17 राज्यों की 62 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Karate players will decide the color of the medal with kick and punch
बनारस पहुंची सीआरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के एंफीथिएटर के इंडोर स्टेडियम में 6वीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता के महाकुंभ का आगाज शुक्रवार से होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन चार से 40 वर्ष तक के खिलाड़ी अपने किक और पंच से पदकों का रंग तय करेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार रात 17 राज्यों की 62 टीमों के खिलाड़ी बनारस पहुंचे। अमर उजाला और मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, असम और यूपी से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन


दिल्ली के सेंसई अश्विनी यादव बने रेफरी
मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि 963 खिलाड़ियों (608 पुरुष तथा 355 महिलाएं) के बीच होने वाले मैच में टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर एवं सेंसई शशि शेखर शर्मा की देखरेख में गुरुवार को रेफरी कमीशन गठित किया गया। इनके अलावा सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल को मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। दिल्ली के सेंसई अश्विनी यादव को रेफरी कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज इनमें होगा मुकाबला

मानव एकेडमी के महासचिव सेंसई किसलय मानव ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को यूपी, बिहार और बंगाल के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। जो कि सबसे कम आयु के अमोघ और अरिना शर्मा के मुकाबले होंगे। 

 बनारस पहुंची सीआरपीएफ की टीम  
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 19 सदस्यीय सीआरपीएफ की टीम गुरुवार रात बनारस पहुंची। टीम के कोच सेंसई सेवब्रत देवरी ने बताया कि टीम पूरी तैयारी के साथ आई है। खिलाड़ी वाजारी, ईपान, यूरामाशी जैसे कठिन से कठिन किक मारकर अधिक अंक जुटाने का प्रयास करेंगे। टीम के खिलाड़ी उत्साह से भरपूर हैं। पूरा विश्वास है इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा जमाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed