{"_id":"6811a5b1433b531521078ef0","slug":"kanyadan-mahotsav-will-be-held-in-presence-of-rss-chief-mohan-bhagwat-in-varanasi-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में कन्यादान महोत्सव: एयरपोर्ट पहुंचे संघ प्रमुख, 125 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद, ढोल के साथ निकलेगी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में कन्यादान महोत्सव: एयरपोर्ट पहुंचे संघ प्रमुख, 125 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद, ढोल के साथ निकलेगी बरात
Wed, 30 Apr 2025 01:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:10 PM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी में खोजवां के शंकुलधारा में आज कन्यादान महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में 125 जोड़े फेरे लेंगे। संघ प्रमुख भी पांव पखार कर एक बेटी का कन्यादान करेंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार की दोपहर 12:49 बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। कुछ ही देर में एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिये खोजवां स्थित शंकुलधारा पहुंचेंगे और कन्यादान महोत्सव में हिस्सा लेंगे। यहां पांव पखार कर एक बेटी का कन्यादान करेंगे। उनका संबोधन भी होगा। भागवत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट पर अफसरों ने बैठक की और जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन
शंकुलधारा पोखरे से द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेगी बरात
अक्षय तृतीया के मौके पर बुधवार को सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में 125 बेटियों का कन्यादान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरात शाम चार बजे शंकुलधारा पोखरे से निकलकर ढोल-नगाड़े, बैंडबाजा, आतिशबाजी के साथ द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद कन्यादान की रस्में पूरी की जाएंगी। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग एक-एक वेदी पर रहेंगे। एक वेदी पर आरएसएस प्रमुख रहेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Crime: आजमगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना, दो नवजात बच्चियों को झोले में भरकर फेंका, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
पहली बार सभी वर्ग के दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर निकलेंगे
बता दें कि इस सामूहिक विवाह समारोह में पहली बार ऐसा होगा कि अगड़े, पिछड़े और दलित वर्ग के दूल्हे एक साथ घोड़ी, बग्घी और रथ पर सवार होकर निकलेंगे। इन पिछड़े और दलित दूल्हों और बेटियों का स्वागत के लिए शहर के अगड़े समाज के लोग मौजूद होंगे। सरसंघचालक बेटियों के पांव पखारेंगे। पहली बार अंतरजातीय विवाह भी कराए जाएंगे और ब्राह्मण के साथ ही सभी वर्गों के पुजारी विवाह संपन्न कराएंगे।
इसे भी पढ़ें; दगाबाज दुल्हन: सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, एक महीने बाद विवाहिता ने प्रेमी के साथ भागकर कर ली शादी