फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanwaria of Jaunpur dies after being hit by truck in varanasi Road accident

Varanasi News: ट्रक की चपेट में आने से जौनपुर के कांवरिया की मौत, घर लौटने के दौरान हादसा

Mon, 25 Jul 2022 03:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 03:08 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रक की चपेट में आने से जौनपुर के कांवरिया की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी सुमारू निषाद (42) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Kanwaria of Jaunpur dies after being hit by truck in varanasi Road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रक की चपेट में आने से जौनपुर के कांवरिया की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी सुमारू निषाद (42) के रूप में हुई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


सुमारू निषाद के साधी कांवरियों ने पुलिस-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। जानकारी के मुताबिक, सुमारू निषाद काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के बाद अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे वो दानगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने सुमारू को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना से साथियों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी जौनपुर से मृतक को आर्थिक मदद देने के संबंध में बात की। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में मत कांवरिए के परिवार को जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इधर सुमारू निषाद की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed