फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanungo had inherited land worth crores two years ago, was dismissed

Varanasi News: दो साल पहले करोड़ों की जमीन की कानूनगो ने कर दी थी वरासत, बर्खास्त

Sun, 04 Aug 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Kanungo had inherited land worth crores two years ago, was dismissed
डीएम एस राजलिंगम ने दो साल पुराने मामले में कानूनगो रामधनी राम को बर्खास्त कर दिया है। दो साल पहले रामधनी ने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर गांव उगापुर में श्रेणी-3 वरासत की थी। यहां आराजी नंबर 921 के रकबा 2340 हेक्टेयर पर रामभरत यादव खेती करते थे। उनकी मौत के बाद लेखपाल ने उनकी जमीन को उनके उत्तराधिकारियों को वरासत कर दी। इस पर कानूनगो रामधनी ने मुहर लगा दी। ग्राम प्रधान रामसूरत ने विरोध किया। उन्हाेंने कहा कि मौके पर स्थलीय निरीक्षण होना चाहिए। ग्राम प्रधान का आरोप था कि लेखपाल से प्रभावित होकर बिना किसी स्थलीय परीक्षण के वरासत कर दी गई। डीएम ने जांच कराकर कानूनगो को बर्खास्त कर दिया है। वहीं एक अन्य मामले में डीएम ने राजातालाब तहसील में तैनात कानूनगो जय प्रकाश पांडेय को बर्खास्त कर दिया। उन पर नियमों के खिलाफ वरासत करने का आरोप था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed