फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kalyan had challenged the mafia from Banaras

कल्याण ने बनारस से ललकारा था माफियाओं को

Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kalyan had challenged the mafia from Banaras
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का बनारस से काफी पुराना रिश्ता रहा है। मलदहिया चौराहे पर हुई सभा में कल्याण सिंह ने माफियाओं को ललकारा था। उनके साथ के लोगों के अनुसार वे काफी मिलनसार और कार्यकर्ताओं काफी सम्मान करते थे। जब विधायक कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी। उस समय वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। कल्याण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ जिला मुख्यालय पर आए थे। यहां पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह धरने पर बैठे थे। उन्होंने समझाकर राजनाथ सिंह को पूरे प्रदेश का दौरा करने के लिए बस से रवाना किया था।
विज्ञापन

कल्याण सिंह का बनारस आना जाना लगा रहता था। खोजवां निवासी पूर्व सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश सिंह से उनके पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। वहां पारिवारिक कार्यक्रम में अक्सर आया जाया करते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि बाबूजी की देन है कि आज मैं यहां तक पहुंचा हूं। उनके कार्यकाल में अपराधियों के अंदर खौफ था। पुलिस को खुली छूट थी अपराधियों को कमर के नीचे तोड़ दो ताकि वे अपराध न कर सके। उनके कार्यकाल में कई इनकाउंटर हुए। अपराधी प्रदेश छोड़कर दूसरे जगहों पर चले गए। बनारस से ही उन्होंने माफियाओं को चुनौती दी थी। विधायक मुख्तार अंसारी और राजा भैया जैसे बाहुबली पर शिकंजा कस गया था। भाजपा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि कल्याण सिंह ने पुलिस से कहा था मानवाधिकार के सवालों से घबराने की जरूरत नहीं है। माफिया है तो उसे गोली मारो। नकल अध्यादेश का काशी में काफी स्वागत किया गया था। शोक जताने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्वत, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष कपूर, नवीन कपूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कुलपति ने जताया शोक
कल्याण सिंह के निधन पर संपूर्र्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने शोक जताया है। कुलपति प्रो. हरेरराम त्रिपाठी ने कहा कि यह संस्था और संपूर्ण राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। इस रिक्तता को भरना बहुत कठिन होगा। आज हम सभी अत्यंत दुखी और मर्माहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्व मुख्यमंत्री को दी ऑनलाइन श्रद्धांजलि
राष्ट्रवादी चिंतक मंच की ओर से कल्याण सिंह को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी गई। वर्चुअल शोक सभा का आयोजन रामकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान राजेश राय, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सज्जन कुमार, राम किशन, कन्हैयालाल संगतानी, प्रियंका राय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
--
जननेता थे कल्याण सिंह
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कल्याण सिंह जननेता था। आज देश से एक जननेता चला गया। उन्होंने पार्टी को जमीन से उठाकर एक नया मुकाम दिया था। भाजपा उनकी भी सगी नहीं हुई।

---
कल्याण सिंह के निधन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने ट्वीट किया। कहा कि राममंदिर आंदोलन के एक त्यागी हिंदू चले गए। राममंदिर के लिए सीएम की कुर्सी त्यागी, राममंदिर के आगे सत्ता का मोह नहीं रखा। किसी कारसेवक पर गोली नहीं चलने दी थी। राममंदिर निर्माण में कल्याण सिंह की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed