फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kalraj misra

कलराज मिश्र-

Mon, 02 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
kalraj misra
विंध्याचल (मिर्जापुर)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को यहां कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। हम इसे जरूर लेंगे। इसे हम कब लेंगे, कैसे लेंगे, यह आने वाला समय बताएगा। वह मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

कलराज मिश्र ने कहा कि अनुच्छेद 370 को अस्थायी रूप से लागू किया गया था। देश की एकता और अखंडता के लिए इसे खत्म करना आवश्यक था। अब जो कानून संसद में बनेगा, वह सब जगह लागू होगा। कहा कि पाकिस्तान को लग रहा है कि पीओके भारत में न आ जाए। पाकिस्तान कुंठित और हताश है। इसलिए वह क्या बोल रहा है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक मंदी के सवाल पर कलराज मिश्र ने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर कह सकता हूं कि देश की अर्थव्यवस्था सबसे तेज चल रही है। प्रधानमंत्री और उनकी टीम अर्थव्यवस्था मजबूत करने में लगी है। हमें विश्वास है कि व्यवस्था जल्द ही नियंत्रित होगी और जो जीडीपी कम हुई है, वह आगे बढ़ जाएगी। असम में एनआरसी मामले पर कहा कि सरकार ने समय दिया है। इससे पूर्व कलराज मिश्र ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed