फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kalraj misra

समय आने पर पाकिस्तान को उचित जवाब मिलेगा : राज्यपाल

Sun, 01 Sep 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kalraj misra
वाराणसी। हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे, जहां ज्ञानवापी द्वार पर बटुकों ने माला पहनाकर मंत्रोच्चार और महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया। मंदिर में अर्चक श्रीकांत मिश्र से षोडषोपचार दर्शन पूजन करवाया। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से अंग वस्त्र व बाबा का प्रसाद भेंट किया गया।
विज्ञापन

दर्शन के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम सक्षम हैं, वैश्विक मंदी के बावजूद भी दुनिया के आगे भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर है। आने वाले समय में बाबा विश्वनाथ की कृपा से सब सही हो जाएगा। अनुच्छेद 370 और 35 ए के समाप्त होने के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है कि एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति बन गई है। अब यह नहीं बोला जाएगा कि संसद द्वारा पारित कानून जम्मू कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में लागू होगा। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान को समय पर उचित जवाब मिलेगा। इस समय पाकिस्तान फ्रस्टेशन में है, पाकिस्तान को लग रहा है कि जिस कश्मीर को उसने कब्जा किया है, वह भी उसके हाथ में नहीं रह पाएगा। भय के कारण पाकिस्तान त्रस्त है। दुनिया के सभी देश उसे अलग कर दिए हैं। पाकिस्तान कुंठा से ग्रस्त होकर वेग शून्यता के हालात में कब कैसा व्यवहार कर रहा है, उसे खुद नहीं पता। इसके बाद वे गेट नंबर चार से अपने गंतव्य को रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed