फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kalraj mishra mahendra nath pandey in ghazipur

संविधान का अनुपालन कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी : कलराज मिश्र

Sat, 31 Aug 2019 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
kalraj mishra mahendra nath pandey in ghazipur
कार्यक्रम में कलराज मिश्र और महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए। उसनके साथ आए केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय का भी जनपदवासियों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

विज्ञापन


इस दौरान कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए सामाजिक संतुलन बनाए रखना, अपने कर्तव्य से विमुख न होना और कार्य क्षेत्र में राजनीतिक मतभेद के बावजूद सबको साथ लेकर चलने वाला ही महान व्यक्ति होता है। राज्यपाल के रूप में संविधान का अनुपालन कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। युवाओं को उनकी प्रतिभा का सदुपयोग कररने का मौका देने का कार्य जीवन पर्यन्त करता रहा। इसी कार्यशैली के चलते संगठन और सत्ता के महत्वपूर्ण पदों को पूरी निष्ठा से निभाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाद-विवाद प्रतियोगिता : लोकतंत्र में जरूरी है सोशल मीडिया, फायदे के साथ नुकसान भी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं, बल्कि सैदपुर क्षेत्र की संपूर्ण जनता का अभिनंदन है। इसी जनता के आशीर्वाद से मुझे यह मुकाम हासिल करने में सफलता मिली। अपने स्वागत से अभिभूत महामहिम ने कहा कि अपनी धरती पर मैं कोई बनावटी भाषा बोलने की बजाए अपने हृदय की बात बोल रहा हूं।

बड़ों से मिले संस्कार को आत्मसात कर अपनी पहचान बनाई। कठिनाइयों के बीच रहकर संघर्ष किया। पौराणिक गाथाओं से सीख लेते हुए देश और समाज सेवा का व्रत लिया। उन्होंने प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री के कार्यकाल के दौरान बनाए गए महत्वपूर्ण पुलों एवं सड़कों का भी उल्लेख कर पूर्वांचल के विकास में अपने योगदान की चर्चा की। आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयास के चलते ही आज उन्हें अपनी धरती के लोगों को प्रणाम करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed