{"_id":"604f78738ebc3ee65174517a","slug":"kalandar-at-varanasi-cantt-railway-station-to-drive-away-monkeys","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कैंट स्टेशन पर बंदरों को भगाने के लिए तैनात होंगे कलंदर, निकालते हैं कई तरह की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कैंट स्टेशन पर बंदरों को भगाने के लिए तैनात होंगे कलंदर, निकालते हैं कई तरह की आवाज
Mon, 15 Mar 2021 08:38 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
बंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक को देखते हुए कलंदर रखे जाएंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को कैंट स्टेशन निदेशक ने पत्र भेजकर कलंदर नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
वर्तमान में कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों और यात्री हाल में बंदरों के उत्पात से रेल कर्मियों से लेकर यात्री तक परेशान हैं। बंदरों द्वारा आए दिन यात्रियों के सामान छीनकर भागना और काटने की शिकायतों को लेकर रेलवे प्रशासन भी त्रस्त है।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के अनुसार कलंदर बंदरों को भगाने के लिए तरह-तरह की आवाज निकालते हैं और बंदरों को पकड़ते भी है। कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही स्टेशन पर कलंदर नियुक्त होंगे। कुछ माह पूर्व नगर निगम की टीम बंदर पकड़ने के लिए स्टेशन आई थी, लेकिन बहुत हद तक उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन