{"_id":"599d969e4f1c1bfc488b46ab","slug":"kaifiyat-train-accident-injured-from-azamgarh-jaunpur-and-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफियात ट्रेन हादसे में आजमगढ़, जौनपुर और मऊ के 32 घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफियात ट्रेन हादसे में आजमगढ़, जौनपुर और मऊ के 32 घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के औरैया जनपद के अछल्दा में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए लोगों में आजमगढ़, जौनपुर और मऊ के भी 32 लोग शामिल हैं। हादसे के बाद हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित होने से मुगलसराय से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों को दूसरे रूट से रवाना किया गया।
हादसे से संबंधित जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही लोग अपनों का कुशलक्षेम जानने के लिए परेशान रहे।
हादसे के घायलों में 25 लोग आजमगढ़, चार लोग जौनपुर और तीन लोग मऊ के भी शामिल हैं। इसमें मऊ के सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। दुर्घटना के बाद हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित हो गया।
इसके चलते मुगलसराय से दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों 12323 अप हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12487 जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस को इलाहाबाद, कानपुर की जगह लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते भेजा गया।
विज्ञापन
यात्रियों की जानकारी के लिए मुगलसराय मंडल रेल प्रशासन ने तीन हेल्प लाइन नंबर 05412-253232, 254145, 273677 जारी किए हैं। इसके अलावा वाराणसी का हेल्प लाइन नंबर 9794843966, आजमगढ़ का 9794843929 और मऊ का हेल्पलाइन नंबर 9794843921 भी जारी किया गया है।