फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kaifi azmi birth centenary celebrated in azamgarh

आसमां छूती कैफी आजमी की नज्में डोर संग लहराई अंबर में 

Tue, 15 Jan 2019 12:23 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 15 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kaifi azmi birth centenary celebrated in azamgarh
शायर कैफी आजमी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव - फोटो : amar ujala
नामचीन शायर कैफी आजमी का जन्म शताब्दी समारोह सोमवार को आजमगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेह मंजिल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कैफी आजमी गर्ल्स कालेज और चिकनकारी सेंटर की छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


कैफी की नज्म ‘प्यार का जश्न नई तरह मनाना होगा, गम किसी के दिल में सही गम को मिटाना होगा’ सुन सभी की आंखें नम हो गई। इसके साथ ही कैफी की नज्में लिखीं दो हजार पतंगों का वितरण किया गया। जब यह पतंगें आकाश में पहुंची तो पूरा आसमान कैफी की नजमों से सरोबार हो उठा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम ललित कुमार, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव और आशुतोष त्रिपाठी ने प्रगतिशील शायर कैफी आजमी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ललित कुमार ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे महान तरक्की पसंद शायर के क्षेत्र में काम करने का मौका मिला। उनके बारे में बहुत सारी जानकारियां भी मिल रही हैं। उन्होंने अपने गांव में हर तरह की सुविधा दे रखी है।

पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव ने कहा कि कैफी साहब ने अपनी शायरी से समाज को बहुत कुछ दिया है लेकिन उन्हें श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। कैफी साहब की शायरी में गरीबों और मजलूमों का दर्द समाहित है। लालिमा चौहान, विमला, शक्तिभामा ने कैफी साहब की नज्म को पेश किया। शायर रफीक आजमी ने अपनी नज्म से वाहवाही लूटी।

लगाई गई प्रदर्शनी

कैफी आजमी के सेवक गोपाल द्वारा फतेह मंजिल में कैफी आजमी द्वारा इश्तेमाल किए गए सामानों कि प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें उनके द्वारा पहनी गई शेरवानी, कुर्ता, पाजामा, टोपी, बगलदान, एलबम और उनकी कलम शामिल थी। इस दौरान बच्चों में कैफी की नज्म लिखी रंग बिरंगी पतंगें बांटी गईं।

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जयसवाल की ओर से फूलपुर स्थित कैफी आजमी पायनियर स्कूल में शायर कैफी आजमी की याद में पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने कैफी की नज्म पेश किया। मिजवां सोसाइटी के प्रबंधक ने आभार प्रकट किया। संचालन जीतेंद्र हरि पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed