फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   juye me maut

जुए के खेल में हार-जीत के विवाद में मारपीट, घायल दो की मौत

Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
juye me maut
बड़ागांव (वाराणसी)। कुसमुरा गांव में जुए में हार-जीत के विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल किसान छोटेलाल सरोज (55) और पावरलूम संचालक सिकंदर पटेल (30) की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर बड़ागांव थाने की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रकरण में नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कुसमुरा गांव में जुएं में हार-जीत को लेकर हुए विवाद के बाद दो जातियों के लोगों के बीच रविवार को जमकर डंडे, फावड़े और गड़ासे चले। मारपीट में एक पक्ष के सिकंदर पटेल, योगेंद्र पटेल, राम मोहन पटेल और दूसरे पक्ष के छोटेलाल सरोज, गौतम सरोज, उमेश सरोज व विनोद सरोज गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायल छोटेलाल और सिकंदर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छोटेलाल घर पर रहकर खेती करता था और तीन लड़कों व चार लड़कियों का पिता था। उधर सिकंदर के परिजनों के अनुसार वह घर पर ही पावरलूम चलाता था। वह एक बेटी और एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन

उधर, बड़ागांव थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छोटेलाल के सिकंदर के पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed