फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JP Center will be built in BHU Varanasi PM Modi Bhoomipujan

बीएचयू में सौ करोड़ की लागत से बनेगा जेपी सेंटर, पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन, जानें सुविधाएं

Sat, 06 Mar 2021 01:31 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 06 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
JP Center will be built in BHU Varanasi PM Modi Bhoomipujan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter - @BJP4India

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निर्मित होने वाले जय प्रकाश नारायण सेंटर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। सौ करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे जेपी सेंटर के शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान संकाय के पालिसी एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में सेंटर का प्रस्ताव पारित किया गया। सौ करोड़ रुपये में सेंटर की इमारत पर 19 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अत्याधुनिक उपकरणों व सुविधाओं से लैस पांच क्लास रूम तैयार किए जाएंगे। इस पर करीब चार करोड़ 80 लाख खर्च होगा। तीन करोड़ रुपये से एक आडिटोरियम, एक करोड़ 19 लाख में कांफ्रेंस हाल, तीन करोड़ 84 लाख से सौ सीटों की  लाइब्रेरी, दो करोड़ 88 लाख से  शिक्षकों के 40 चैंबर और दस लाख का कंप्यूटर लैब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

छह माह में बनकर होगा तैयार

भवन के उद्घाटन व भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही शिलान्यास कराकर छह माह के भीतर भवन तैयार कर लिया जाएगा। जल्द ही संकाय द्वारा जेपी सेंटर के लिए निर्मित पाठ्यक्रम और इसके उद्देश्यों की घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी।

जयप्रकाश नारायण फार स्टडीज आफ एक्सीलेंस एंड ह्यूमिनिटी की स्थापना पर केंद्र सरकार का रुख सकारात्मक है। प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि सेंटर के लिए परिसर में जमीन खोजी जा रही है। जमीन का निर्धारण करने के बाद पीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed