फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jitendra Nath Singh Jeet, the admirer of folk music, dies from Corona in varanasi

वाराणसी: लोक संगीत के मर्मज्ञ जितेंद्र नाथ सिंह जीत का कोरोना से निधन 

Sun, 09 May 2021 08:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Nath Singh Jeet, the admirer of folk music, dies from Corona in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी में भोजपुरी लोक संगीत के मर्मज्ञ जितेंद्र नाथ सिंह जीत का 76 वर्ष की अवस्था में रविवार को कोरोना से निधन हो गया। उनको सांस की तकलीफ होने पर शनिवार की रात बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। दो हफ्ते पहले कोरोना से ही उनकी पत्नी लीलावती सिंह का भी निधन हो गया था।  

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाने के पातेपुर गांव के मूल निवासी जितेंद्र नाथ सिंह जीत सेना में वायरलेस आपरेटर थे और उन्होंने वर्ष 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया था। सैनिक होते हुए भी उनका सुरों से गहरा लगाव था। वह भोजपुरी गीत और संगीत के मर्मज्ञ थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद आकाशवाणी वाराणसी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहते हुए वह लगातार लोक संगीत की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन


वह आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड के कलाकार थे। मनोज तिवारी, विजय कपूर, रेवती साकलकर, महुआ बनर्जी जैसे गायकों ने उनके गीतों को स्वर दिया है। गीतों पर चार उनकी पुस्तकें गीत गुंजन, बाजे मेरी वीणा के तार, जाइब देवी के दुअरिया और चटक चांदनी प्रकाशित हो चुकी हैं। लोक संगीत सागर नामक पुस्तक प्रकाशित होने वाली थी लेकिन वह उसे देख न सके। उनके परिवार में पुत्र शमशेर सिंह और दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed