फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JE and councillor representative hostage by people due to sewer problem in varanasi

Varanasi News: सीवर की समस्या से नाराज लोगों ने जेई और पार्षद प्रतिनिधि को बनाया बंधक, पुलिस तक पहुंचा मामला

Sun, 10 Mar 2024 07:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 07:43 PM IST
सार

Varanasi News: खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे पर विगत 10 दिनों से सीवर समस्या से परेशान लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि और गंगा प्रदूषण के जेई को बंधक बना लिया और विरोध करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
JE and councillor representative hostage by people due to sewer problem in varanasi
Varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन खोजवा इलाके में सीवर समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद रीता सेठ के प्रतिनिधि पति पूर्व पार्षद अशोक सेठ को लोगों ने बंधक बना दिया। उनको कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है मामला

सूचना के 4 घंटे बाद मौके पर पहुंचे गंगा प्रदूषण के अवर अभियंता केके वर्मा को भी लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। मौके पर पहुंचे जलकल के जूनियर इंजीनियर मनीष सिंह ने बताया कि खोजवा चुंगी के पास स्टॉर्म वॉटर लाइन के मैनहोल विगत एक हफ्ते से ओवरफ्लो की शिकायत मिली थी। पिछले 4 दिन से लगातार लाइन की सफाई और मरम्मत कार्य किया गया। इसके बाद भी गंदा पानी लगातार ओवरफ्लो कर रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि स्टॉर्म वॉटर लाइन की सफाई विगत कई वर्षों से नहीं होने कारण इसकी चेंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरम्मत करने के लिए अधिशासी अभियंता जलकल द्वारा परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के नाम पत्र बीते 7 मार्च को भेजा गया था। बीच सड़क पर सीवर का गंदा पानी बहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से पेयजल की लाइन में मिल जाने से दूषित पेयजल घरों में पहुंच रहा है, जिससे बीमारियां फैलने की खतरा बन गई है। जाम करने वाले लोगों का कहना रहा कि जलकल और गंगा प्रदूषण विभाग के कर्मचारियों की आपसी खींचातानी के कारण स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि को सुबह 9 बजे से लेकर देर शाम तक लोग बंधक बनाए रहे। विरोध के बाद मौके पर पहुंचे गंगा प्रदूषण के और जूनियर इंजीनियर केके वर्मा ने काम को शुरू कराया। मुख्य मार्ग जाम होने से खोजवा से सुंदरपुर जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम करने वालों में कन्हैया गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, रवि गुप्ता, बबलू गुप्ता, आशा चौरसिया, रेखा चौरसिया, राजकुमार सेठ, आकाश गुप्ता, मदन सेठ, बाबूलाल शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed