{"_id":"60944f3b8ebc3ec0be01f132","slug":"jcb-varanasi-news-vns588314789","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई रह रहे भाइयों का घर जेसीबी से गिरा कर मलबा दूर फिंकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई रह रहे भाइयों का घर जेसीबी से गिरा कर मलबा दूर फिंकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। भोहर गांव निवासी मुंबई में रहने वाले व्यक्ति का घर जेसीबी से गिरा दिया गया और मलवा दूर फेंकवा दिया। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा कर लिया। प्रकरण की जानकारी पाकर बृहस्पतिवार को आईजी रेंज एसके भगत ने मौका मुआयना किया और चोलापुर थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।
चोलापुर थाना अंतर्गत भोहर गांव निवासी युशब शेख व पत्तू शेख दोनों सगे भाई मुंबई में रहकर नौकरी करते है। उनके गांव के मकान में ताला बंद था। दोनों भाइयों के मनबढ़ पड़ोसी आजाद पाल ने मौका पाकर जेसीबी से मकान ध्वस्त करा दिया। साथ ही मलबे को गांव में ही पोखरे पर रखवा दिया। इसकी सूचना गांव के लोगों ने मुंबई में रह रहे दोनों सगे भाइयों को दी। सूचना मिलते ही दोनों भाई भाग कर गांव पहुंचे और अपना मकान ध्वस्त देखकर चकित रह गए। ग्रामीणों के अनुसार मकान गिराते समय लोगों ने जब पूछा तो आरोपी आजाद द्वारा बताया गया था कि वह जमीन और मकान खरीद लिया है। पुलिस ने आजाद पाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में आईजी रेंज ने चोलापुर थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए सही से काम करने की हिदायत दी। साथ ही मातहत अधिकारियों से कहा कि चोलापुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजें।