{"_id":"636f5b9c65770f285620b138","slug":"jayaprada-reached-varanasi-attacked-on-azam-khan-said-this-is-the-condition-of-those-who-do-not-respect-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंचीं जयाप्रदा: आजम खान पर तीखा प्रहार, बोलीं- 'महिलाओं का सम्मान नहीं करने वालों का यही हाल होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंचीं जयाप्रदा: आजम खान पर तीखा प्रहार, बोलीं- 'महिलाओं का सम्मान नहीं करने वालों का यही हाल होता है
Sat, 12 Nov 2022 06:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:01 PM IST
सार
आजम खान द्वारा उनको अपशब्द बोले जाने के जाने को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है उसका हाल यही होगा।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचीं जयाप्रदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कार्यक्रम के सिलसिले में शनिवार को भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री व राजनीतिक हस्ती जयाप्रदा वाराणसी पहुंचींं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान तमाम सियासी सवालों के जवाब भी दिए। रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि उस सीट पर भी भाजपा का उम्मीदवार ही इस बार जीतेगा। इस बाबत उन्होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
वहीं, आजम खान द्वारा उनको अपशब्द बोले जाने के जाने को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है उसका हाल यही होगा। इसके अलावा भी जयाप्रदा ने देश के सियासी हालातों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। हालांकि, आजमखान से सियासी तल्खी का असर उनके बयानों में स्पष्ट नजर आया।
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाबत पूछे जाने पर कुछ भी कहने से परहेज किया। उन्होंने कांग्रेस से जुड़े सवालों को पूछे जाने पर अपना कोई भी वक्तव्य देने से इंकार कर दिया।

भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों महिला नेता शनिवार को वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं थी।इस दौरान दोनों ने ही मीडिया से देश के हालातों और सियासी समीकरणों को लेकर जवाब दिए और भाजपा को आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का भरोसा दिया।
वाराणसी में तेजस्विनी फाउंडेशन की ओर से फैशन शो और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में आयोजन में शामिल होने के लिए भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री जया प्रदा शुभम लॉन महमूरगंज में सुबह दस बजे पहुंचीं थीं। वैदिक रीति रिवाजों और परंपराओं के बीच पूजन के बाद आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजन में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।