{"_id":"59b2cdff4f1c1bf87f8b5113","slug":"javed-habib-advertisment-case-registered-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं पर विवादित विज्ञापन के लिए जावेद हबीब पर बनारस में भी केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं पर विवादित विज्ञापन के लिए जावेद हबीब पर बनारस में भी केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
जावेद हबीब
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर हेयर ड्रेसर और जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लि. के मालिक जावेद हबीब कानूनी दांव-पेच में फंस गए हैं। उनके एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। इस विवादित विज्ञापन को लेकर वाराणसी में भी मामला दर्ज कराया गया है।
कोलकाता के एक अंग्रेजी अखबार में छपे विज्ञापन को धार्मिक भावना भड़काने वाला मानकर कृपाशंकर यादव ने रामनगर थाने में शुक्रवार को जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आईपीसी की धारा 153A के तहत जावेद हबीब के अलावा अंग्रेजी अखबार के समाचार संपादक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
रामनगर के कोदोपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृपाशंकर यादव मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिछले कई दिनों से रामनगर थाने का चक्कर लगा रहे थे। रामनगर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

ऐसा क्या था विज्ञापन में कि मचा बवाल
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में जावेद हबीब पर केस
- फोटो : twitter
जावेद हबीब ने कोलकाता के एक अंग्रेजी अखबार में अपने ब्रांड के प्रचार के लिए एक फोटो सहित विज्ञापन दिया। फोटो में दिख रहा था कि एक भगवान फेशियल करवा रहे हैं। गणेश जी गल्ले पर बैठे पैसे गिन रहे हैं, लक्ष्मी देवी मेकअप कर रही हैं, दुर्गा माता कतार में हैं तो कई अन्य देवी-देवता भी बैठे हैं।
विज्ञापन में कैप्शन लिखा था ‘‘भगवान भी जेएच सैलून जाते हैं।’’ इसी कैप्शन को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला माना जा रहा है। इस विज्ञापन को लेकर जावेद हबीब सोशल मीडिया में जबरदस्त ट्रोल हुए।
हालांकि हबीब सोशल मीडिया ट्वीटर पर एक वीडियो के जरिये इस मामले पर पहले ही माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे भागीदारों में से किसी ने कोलकाता में बिना हमारी अनुमति के यह विज्ञापन जारी किया है। हमारी कारोबार प्रणाली फ्रेंचाइजी आधारित है।
मैं पिछले 25 साल से काम कर रहा हूं और मेरा एकमात्र धर्म कैंची है। यदि इससे किसी की भावनाओं को चोट लगी है तो मैं माफी चाहता हूं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के नाम से एक चिट्ठी भी पोस्ट की गयी थी, जिसमें कहा गया, ‘हम कभी भी किसी भी समुदाय की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे।