फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur SP Ajay Sahni will get gallantry award for the second time on Independence day CM Yogi has also been honored

जौनपुर: एसपी अजय साहनी को दूसरी बार मिलेगा वीरता पुरस्कार, सीएम योगी भी कर चुके हैं सम्मानित

Sat, 14 Aug 2021 09:46 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Sat, 14 Aug 2021 09:46 PM IST
सार

यह सम्मान मेरठ में एसएसपी रहते हुए कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू के एनकाउंटर पर मिल रहा है। उस पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ रुपये की लूट और पुलिस कांस्टेबल को 25 गोलियां मारने का आरोप था।    

विज्ञापन
Jaunpur SP Ajay Sahni will get gallantry award for the second time on Independence day CM Yogi has also been honored
आईपीएस अजय साहनी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जौनपुर के एसपी अजय साहनी को लगातार दूसरी बार वीरता सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। यह सम्मान मेरठ में एसएसपी रहते हुए फरवरी में कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू के एनकाउंटर पर मिल रहा है। उस पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कुछ साल पहले 8 करोड़ रुपये की लूट और पुलिस कांस्टेबल को 25 गोलियां मारने का आरोप था।    

विज्ञापन


वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अजय कुमार साहनी को रामपुर जेल से फरार आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर 15 अगस्त 2020 को वीरता पुरस्कार मिला था। मूल रूप से महराजगंज जिले के निवासी अजय साहनी की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। वर्ष 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के दौरान कुख्यात बावरिया गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने सीधी मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। मुठभेड़ में एक गोली उनके जैकेट पर भी लगी थी। 
विज्ञापन


दो महीने के अंदर जौनपुर में 10 एनकाउंटर
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले आईपीएस अजय कुमार साहनी 18 जून को जिले में एसपी के रूप में कमान संभाली। इसके बाद दो महीने के अंदर ही अजय साहनी के नेतृत्व में 10 मुठभेड़ हो चुकी है। इसमें दो बदमाशों की जान भी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय साहनी सिद्धार्थनगर के अलावा बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी जिले में भी एसपी रह चुके हैं। आजमगढ़ में वह दो बार एसएसपी रहे। साल 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों इन्हें शौर्य पुरस्कार मिल चुका है। जबकि पूर्व में डीजीपी के स्तर से दिए जाने वाले गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed