फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: police man reached to settle husband-wife dispute badly

जौनपुरः पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही की बुरी तरह पिटाई

Sat, 04 Jan 2020 09:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 04 Jan 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: police man reached to settle husband-wife dispute badly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुरेरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पति-पत्नी का विवाद सुलझाना पुलिस को महंगा पड़ गया। पुलिस के जांच के तरीके से नाराज युवक ने सिपाही पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया है। हमले के वक्त अन्य पुलिसकर्मी साथी को पिटता छोड़ मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह सिपाही को बचाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 

जगदीशपुर गांव निवासी शिवकुमारी ने शनिवार की सुबह 112 नंबर पर फोन कर अपने पति के खिलाफ शिकायत की। उसका कहना था कि पति मारपीट कर रहे हैं। पुलिस उसकी मदद करे। कुछ ही देर में 112 नंबर की पीआरवी जगदीशपुर गांव पीड़िता के घर पहुंची और आरोपित पति से पूछताछ करने लगी। बताते हैं कि आरोपित युवक को पुलिस के पूछताछ का तरीका नागवार लगा।

विज्ञापन


उसने लाठी लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में सिपाही संजीत घायल हो गया। मारपीट के दौरान संजीत के साथी पीआरवी टीम के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सिपाही का बचाव किया। कुछ देकर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस आरोपी सुरेंद्र मिश्र को थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि शिकायत पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस पर युवक द्वारा हमला किया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथी को छोड़ भागने वाले पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट जांच कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed