{"_id":"5f79b495efe28a47c24930ea","slug":"jaunpur-man-hanging-from-fan-in-hotel-room-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले आए जौनपुर के युवक ने मिर्जापुर के होटल में लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले आए जौनपुर के युवक ने मिर्जापुर के होटल में लगाई फांसी, मौत
Sun, 04 Oct 2020 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक जौनपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज स्थित एक होटल में जौनपुर निवासी युवक ने पंखे पर फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर एक बजे दरवाजा न खुलने पर होटल के लोगों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो युवक फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर निवासी आदर्श पटेल(23) पुत्र अखिलेश पटेल 1 अक्टूबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज स्थित होटल डीलक्स में ठहरे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार की दोपहर कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।